भारत के मध्य में स्थित होने के कारण Madhya Pradesh अपने नाम को चरितार्थ करता है| देश के ह्रदय स्थल में स्थित Madhya Pradesh को यह नाम पंडित जवाहरलाल नेहरूजी ने दिया था| देश के मध्य में स्थित होने के कारण Madhya Pradesh “ह्रदय प्रदेश” के नाम से भी जाना जाता है| ब्रिटिश शासनकाल में म.प्र. का स्वरुप वर्तमान से भिन्न था| यह अलग-अलग रियासतों व ब्रिटिश प्रान्तों में बंटा था|
ब्रिटिश काल में म.प्र. को Central Province (मध्य प्रान्त) एवं बरार के नाम से जाना जाता था| स्वतंत्रता के पश्चात् ब्रिटिश शाशन काल के मध्य प्रान्त एवं बरार नामक प्रान्त तथा बघेलखंड तथा छत्तीसगढ़ जैसे अन्य सभी सीमावर्तीय छोटी-छोटी रियासतों को 4 खण्डों में बाँट कर चार पृथक राज्य बनाये गए जो निम्नलिखित थे –
Part A State (मध्य प्रदेश)
स्वतंत्रता के पश्चात् Formation (गठन) प्रक्रिया में Central Province (मध्य प्रान्त) तथा बरार प्रान्तों में छत्तीसगढ़ व बघेलखंड की रियासतों को मिलाकर Part A State बनाया गया जिसकी राजधानी नागपुर थी|
Part B State (मध्य भारत)
इसके अंतर्गत Part A State के पश्चिम में स्थित 26 रियासतों को मिलाकर Part B State (मध्य भारत) बनाया गया| इसकी राजधानी 6-6 month के लिए Gwalior और Indore बनायीं गयी|
Part C State (विंध्य प्रदेश)
इसके अंतर्गत उत्तर में स्थित 37 रियासतों को मिलाकर Part C State बनाया गया तथा रीवा को इसकी Capital (राजधानी) बनाया गया|
Bhopal
भोपाल एक पृथक राज्य था जो Part C State का ही भाग था|इसकी राजधानी भोपाल थी|
राज्य पुनर्गठन आयोग 1953
State Reorganisation Commission in 1953
29 December 1953 को राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना की गयी| आयोग के अध्यक्ष सैयद फजल अली की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा पर 1 November 1956 को उपर्युक्त 4 States की सीमाओं में संसोधन के उपरांत सम्मलित रूप से नवीन Madhya Pradesh का हुआ|तथा इसकी राजधानी भोपाल बनायी गयी|
1956 में राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा पर राज्य की सीमाओं में निम्न परिवर्तन हुए –
Part A State (मध्य प्रदेश) में परिवर्तन
बुल्ढाना,अकोला,अमरावती,यवतमाल,वर्धा,नागपुर,भण्डारा व चाँदा इन 8 जिलों को तत्कालीन Mumbai राज्य में मिला दिया गया तथा Part A State का शेष भाग वर्तमान Madhya Pradesh में शामिल है|
Part B State (मध्य भारत) में परिवर्तन
मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील सुनैल टप्पा (Rajsthan में शामिल है) को छोड़कर शेष भाग Madhya Pradesh में शामिल किया गया| राजस्थान के कोटा जिले की सिरोंज तहसील को Madhya Pradesh के विदिशा जिले में लाया गया|
Part C State (विंध्य प्रदेश) में परिवर्तन
विंध्य प्रदेश का पूरा भाग तथा भोपाल राज्य को Madhya Pradesh में शामिल किया गया | नवीन Madhya Pradesh की राजधानी भोपाल को बनाया गया जो पूर्व में सीहोर जिले की एक तहसील थी|
इस तरह उपर्युक्त सीमाओं में परिवर्तन के पश्चात् Madhya Prades का 1 November 1956 को Formation (गठन) हुआ जिसमे 8 संभाग तथा 43 जिले शामिल थे| 26 November 1972 को दुर्ग(छत्तीसगढ़) एवं सीहोर के पुनर्गठन के पश्चात् भोपाल व राजनंद गाँव दो नए जिले बने|इसके साथ ही जिलों की संख्या 45 हो गयी|
B.R. दुबे की अध्यक्षता में गठित जिला पुनर्गठन आयोग की सिफारिश पर 25 May 1998 को 10 नए जिलों का गठन किया गया तथा 30 June 1998 को सिंहदेव समिति की सिफारिश पर 6 नए जिले बने| इस प्रकार 30 June 1998 तकList of districts in madhya pradesh (मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या) 61 तथा संभाग 12 थे|
Madhya Prades का विभाजन व छत्तीसगढ़ का गठन
1 November 2000 को Madhya Prades के क्षेत्रफल का 30.47 % भाग छत्तीसगढ़ राज्य में चला गया तथा 16 जिलों को छत्तीसगढ़ में शामिल करने से Madhya Prades में पुनः जिलों की संख्या 45 तथा संभाग 9 रह गए|
2003 में तीन नए जिलों का गठन (Formation)
- बुरहानपुर (खण्डवा से)
- अनूपपुर (शहडोल से)
- अशोकनगर (गुना से)
2008 में तीन नए जिलों का गठन (Formation)
- अलीराजपुर (झाबुआ से)
- सिंगरौली (सीधी से)
2011 में एक नए जिलों का गठन (Formation)
- आगर (शाजापुर से)
वर्तमान मध्य प्रदेश में 10 संभाग एवं 51 जिले है जो इस प्रकार है-
जिले (51) | संभाग (10) |
| इंदौर | इंदौर |
| खरगोन | उज्जैन |
| जबलपुर | ग्वालियर |
| खण्डवा | चम्बल |
| उज्जैन | रीवा |
| अलीराजपुर | सागर |
| छिन्दवाड़ा | भोपाल |
| दतिया | जबलपुर |
| झाबुआ | नर्मदापुरम (होशंगाबाद) |
| दमोह | शहडोल (नया) |
| टीकमगढ़ | |
| धार | |
| डिंडोरी | |
| देवास | |
| नरसिंहपुर | |
| पन्ना | |
| नीमच | |
| बड़वानी | |
| बालाघाट | |
| बेतूल | |
| भोपाल | |
| बुरहानपुर | |
| भिंड | |
| मुरैना | |
| मंदसौर | |
| मंडला | |
| रतलाम | |
| राजगढ़ | |
| रायसेन | |
| रीवा | |
| विदिशा | |
| सीधी | |
| सिंगरौली | |
| सागर | |
| सिवनी | |
| ग्वालियर | |
| अशोकनगर | |
| गुना | |
| होशंगाबाद | |
| अनुपपुर | |
| उमरिया | |
| हरदा | |
| शाजापुर | |
| शिवपुरी | |
| श्योपुर | |
| सतना | |
| शाहडोल | |
| छतरपुर | |
| सीहोर | |
| कटनी | |
| आगर |