Tuesday 11 October 2016

राष्ट्रपति


    GK Trick  -  भारत के राष्ट्रपति (President of India) 
    भारत के राष्ट्रपति की List को क्रम से याद करने के लिये हम आपको एक Trick  बता रहे है जिससे कि आपको President of India कीList   आसानी से याद हो जायेगी !!                                                                                   

    Trick - { राजू की राधा जाकर गिरी फखरुद्दीन रेड्डी की जेल मेंतब रमाशंकर नारायण की कलम से प्रतिभा निकली प्रणब की }    


    1. राजू - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad)
    2. राधा - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan)
    3. जाकर - डॉ. जाकिर हुसैन (Dr. Zakir Hussain)
    4. गिरी - वाराहगिरि वेंकट गिरि (Varahgiri Venkat Giri)
    5. फखरूद्दीन - फखरूद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmed)
    6. रेड्डी - नीलम संजीवा रेड्डी (Nilam Sanjeeva Reddy)
    7. जेल - ज्ञानी जैल सिंह (Gyani Zail Singh)
    8. रमा - रमाशंकर वेंकट रमण (R. Venkat Raman)
    9. शंकर - डॉ शंकर दयाल शर्मा (Dr. Shankar Dayal Sharma)
    10.नारायण - के. आर. नारायणन (K. R. Narayanan)
    11.कलम - डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (Dr. A. P. J. Abdul Kalam)
    12.प्रतिभा - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (Pratibha Devi Singh Patil)
    13.प्रणव - प्रणव मुखर्जी (Pranab Mukharji)
भारत के राष्ट्रपति राष्ट्र प्रमुख और भारत के प्रथम नागरिक हैं, साथ ही भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख सेनापति भी हैं। राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम दो कार्यकाल तक ही पद पर रह सकते हैं। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो कार्यकाल पूरा किये हैं। महामहिम प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभित करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी।

पद की योग्यता

संविधान के अनुच्छेद 58 के अनुसार कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति होने के योग्य तब होगा, जब वह–
  1. भारत का नागरिक हो।
  2. पैंतीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
  3. लोक सभा का सदस्य निर्वाचित किये जाने के योग्य हो, तथा
  4. भारत सरकार के या किसी राज्य सरकार के अधीन अथवा इन दोनों सरकारों में से किसी के नियन्त्रण में किसी स्थानीय या अन्य प्राधिकारी के अधीन लाभ का पद न धारण करता हो। यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के पद पर या संघ अथवा किसी राज्य के मंत्रिपरिषद का सदस्य हो, तो यह नहीं माना जाएगा कि वह लाभ के पद पर है।

निर्वाचन की पद्धति

राष्ट्रपति के निर्वाचन पद्धति के सम्बन्ध में संविधान के अनुच्छेद 55 में प्रावधान किया गया है, जिसके अनुसार राष्ट्रपति के निर्वाचन में दो सिद्धान्तों को अपनाया जाता है–

समरूपता तथा समतुल्यता

इस सिद्धान्त, जो अनुच्छेद 55 के खण्ड (1) तथा (2) वर्णित हैं, के अनुसार राज्यों के प्रतिनिधित्व के मापमान में एकरूपता तथा सभी राज्यों और संघ के प्रतिनिधित्व में समतुल्यता होगी। इस सिद्धान्त का तात्पर्य यह है कि सभी राज्यों की विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व का मान निकालने के लिए एक ही प्रक्रिया अपनायी जाएगी तथा सभी राज्यों की विधानसभाओं के सदस्यों के मत मूल्य का योग संसद के सभी सदस्य के मत मूल्य के योग के समतुल्य अर्थात् समान होगा। राज्यों की विधानसभाओं के सदस्यों के मतमूल्य तथा संसद के सदस्यों के मतमूल्य को निर्धारित करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनायी जाएगी।
विधानसभा के सदस्य के मत मूल्य का निर्धारण
प्रत्येक राज्य की विधानसभा के सदस्य के मतों की संख्या निकालने के लिए उस राज्य की कुल जनसंख्या (जो पिछली जनगणना के अनुसार निर्धारित है) को राज्य विधानसभा की कुल निर्वाचित सदस्य संख्या से विभाजित करके भागफल को 1000 से विभाजित किया जाता है। इस प्रकार भजनफल को एक सदस्य का मत मूल्य मान लेते हैं। यदि उक्त विभाजन के परिणामस्वरूप शेष संख्या 500 से अधिक आये, तो प्रत्येक सदस्य के मतों की संख्या में एक और जोड़ दिया जाता है। राज्य विधान सभा के सदस्यों का मूल्य निम्न प्रकार निकाला जाता है–
राज्य की विधानसभा के एक सदस्य का मत मूल्य = राज्य की कुल जनसंख्या / राज्य विधानसभा के निर्वाचित X 1 / 1000 सदस्यों की कुल संख्या

शक्तियाँ तथा अधिकार

  • संविधान के अनुच्छेद 73 के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है
  • अनुच्छेद 74 के अनुसार राष्ट्रपति संघ की कार्यपालिका शक्ति के संचालन में सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद का गठन करता है, जिसका अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है।
  • संविधान द्वारा राष्ट्रपति को यह शक्ति दी गई है कि वह संघ से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण पदों ( महान्यायवादीनियंत्रक-महालेखा परीक्षक, वित्त आयोगों के सदस्यों, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों, संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, अन्य निर्वाचन आयुक्तों, उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के न्यायाधाशों, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों, राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्षों तथा सदस्यों, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों, राज्यों के राज्यपालों, संघ राज्यक्षेत्रों के उपराज्यपालों या प्रशासकोंपर नियुक्तियाँ करें. राष्ट्रपति ये नियुक्तियाँ मंत्रिपरिषद की सलाह से करता है।
  • राष्ट्रपति को आयोगों को गठित करने की शक्तियाँ भी प्रदान की गई हैं।
  • राष्टपति रक्षा बलों के प्रमुखों को भी नियुक्त करता है। 
  •               
  • अनुच्छेद 331 के तहत वह लोकसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो सदस्यों को नामजद कर सकता है, यदि उसके विचार में लोकसभा में उस समूदाय को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
  • वह राज्यसभा में 12 सदस्यों को मनोनीत कर सकता है (अनुच्छेद 80, 1)।
  • यदि संसद के किसी सदस्य की अयोग्यता के सम्बन्ध में, दल-बदल के आधार पर के सिवाय, सवाल उत्पन्न होता है, तो उसका निर्णय राष्ट्रपति करेगा, लेकिन राष्ट्रपति ऐसा निर्णय करने के लिए निर्वाचन आयोग की राय लेगा।
  • राष्ट्रपति संसद के सत्र को आहूत करता है, लेकिन संसद के एक सत्र की अन्तित बैठक और आगामी सत्र की प्रथम बैठक के लिए नियत तारीख़ के बीच छ: मास का अन्तर नहीं होना चाहिए।
  • वह सदनों या किसी सदन का सत्रावसान कर सकता है तथा लोकसभा का विघटन कर सकता है।
  • वह संसद के किसी एक सदन में या संसद के संयुक्त अधिवेशन में अभिभाषण कर सकता है।
  • संसद में लम्बित किसी विधेयक के सम्बन्ध में संसद के दोनों सदनों या किसी सदन को संदेश भेज सकता है और उसके संदेश पर यथाशीघ्र विचारण किया जाता है।
  • वह लोकसभा के प्रत्येक साधारण निर्वाचन के पश्चात् प्रथम सत्र के आरम्भ में और प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र के आरम्भ में संसद के संयुक्त अधिवेशन में अभिभाषण कर सकता है।
  • संसद द्वारा कोई विधेयक पारित किये जाने पर उसे राष्ट्रपति के समक्ष अनुमति के लिए भेजा जाता है। राष्ट्रपति या तो उस पर अपनी अनुमति देता है या विधेयक पर पुन: विचार करने के लिए संसद को वापस भेजता है। यदि संसद द्वारा पुन: विधेयक पारित कर दिया जाता है तो राष्ट्रपति उस पर अपनी अनुमति देने के लिए बाध्य होता है।
  •   
  • यदि राज्य विधान मण्डल कोई ऐसा विधेयक पारित करता है, जिससे उच्च न्यायालय की अधिकारिता प्रभावित होती है, तो राज्यपाल उस विधेयक पर अनुमति नहीं देगा और उसे राष्ट्रपति की अनुमति के लिए आरक्षित कर देगा।
  • राज्य विधान मण्डल के द्वारा सम्पत्ति प्राप्त करने के लिए पारित विधेयक को राष्ट्रपति की अनुमति के लिए आरक्षित रखा जाएगा।
  • किसी राज्य के अन्दर या दूसरे राज्यों के साथ व्यापार आदि पर प्रतिबन्ध लगाने वाले विधेयकों को विधानसभा में पेश करने के पहले राष्ट्रपति की अनुमति लेनी होगी।
  • वित्तीय आपात स्थिति के प्रवर्तन की स्थिति में राष्ट्रपति निर्देश दे सकता है कि सभी धन विधेयकों को राज्य विधान सभा में पेश करने के पहले उस पर राष्ट्रपति की अनुमति ली जाए।
  •   संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गयी है
  •   अनुच्छेद 124 के अनुसार राष्ट्रपति को उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को नियुक्त करने की शक्ति है। 
  • संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत राष्ट्रपति को क्षमा तथा कुछ मामलों में दण्डादेश के निलम्बन, परिहार या लघुकरण की शक्ति प्रदान की गयी है। 
    भारत के राष्ट्रपति - अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 


     भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है राष्ट्रपति 
     
    भारत के राष्ट्रपति की तुलना किस देश के सम्राट से की जा सकती है ब्रिटेन के सम्राट से 
     
    राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती है राष्ट्रपति 
     
    भारतीय संविधान के अनुसार भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है— राष्ट्रपति 
     
    भारत की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है राष्ट्रपति 
     
    भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए 35 वर्ष 
     
    राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति द्वारा होता है समानुपातिक प्रतिनिधित्व एंव एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा 
     
    भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कौन संचालित करता है निर्वाचन आयोग 
     
    राष्ट्रपति के चुनाव संबंधी मामले कहाँ भेजे जाते हैं उच्चतम् न्यायालय में 
     
    भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किनते वर्षों के लिए होता है वर्ष 
     
    राष्ट्रपति को उनके पद से कैसे हटाया जा सकता है संसद द्वारा महाभियोग चलाकर 
     
    राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है संविधान का अतिक्रमण करने पर 
     
    राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है अमेरिका से 
     
    भारत के राष्ट्रपति को पद एवं गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है— भारत का मुख्य न्यायाधीश 
     
    संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश के समक्ष शपथ ग्रहण करता हैअनुच्छेद-60 
     
    राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है उपराष्ट्रपति को 
     
    राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसे देता है लोकसभाध्यक्ष को 
     
    भारत के कौन-से राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए थे नीलम संजीव रेड्डी 
     
    स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस राज्य के थे बिहार से 
     
    भारत के किस राष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल खत्म होने से पहले हुई डॉ. जाकिर हुसैन 
     
    भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है उपराष्ट्रपति की 
     
    वित्त बिल के लिए किसकी स्वीकृति आवश्यक है— राष्ट्रपति 
     
    लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति कुल कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है 14 
     
    भारत के राष्ट्रपति को कौन सलाह देता है संघीय मंत्रीपरिषद 
     
    कौन-सा व्यक्ति कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रहा एम. हिदायतुल्ला 
     
    किस विधेयक को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए नहीं लौटाता है धन विधेयक को 
     
    युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण की स्थिति में आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध  की घोषण कौन कर सकता है— राष्ट्रपति 
     
    किसी व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर कौन उसे क्षमादान दे सकता है राष्ट्रपति 
     
    भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था भारतीय डाकघर अधिनियम 
     
    भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की अनुप्स्थिति में कार्यभार कौन ग्रहण करेगा सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश 
     
    अध्यादेश जारी करने का अधिकार राष्ट्रपति का कौन-सा अधिकार है विधायी अधिकार 
     
    भारत का राष्ट्रपति किसके द्वारा चुना जाता है सांसदों व विधानसभा सदस्यों द्वारा 
     
    श्रीमति प्रतिभा पाटिल भारतीय गणतंत्र में कौन-सी राष्ट्रपति बनी थीं 12वीं 
     
    कौन-से राष्ट्रपति दो बार राष्ट्रपति चुने गए डॉ. राजेंद्र प्रसाद 
     
    किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का अधिकार किसको है राष्ट्रपति को 
     
    भारत का संवैधानिक अध्यक्ष कौन होता है राष्ट्रपति 
     
    भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का चुनाव कैसे हुआ संविधान सभा द्वारा 
     
    भारत का राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है 12 
     
    भारत के राष्ट्रपति का वेतन कितना है— 1,50,000 रुपए प्रतिमाह 
     
    किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन किसने समय के लिए रह सकता है— 3 वर्ष 
     
    राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा कौन करता है राष्ट्रपति 
     
    भारतीय संविधान के अनुसार भारत का राष्ट्रपति राज्य का क्या होता है राज्य का संवैधानिक अध्यक्ष 
     
    भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है अप्रत्यक्ष रूप से 
     
    राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की संख्या कितनी होती है— 50-50 
     
    भारत में किसके चुनाव में अनुपातिक प्रतिनिधित्व चुनाव प्रणाली अपनाई जाती है— राष्ट्रपति के चुनाव में 
     
    राष्ट्रपति पद रिक्त होने पर कितने समय में भरना आवश्यक है माह में 
     
    भारत के राष्ट्रपति की मर्जी तक किसी राज्य में अपने पद पर कौन रह सकता है— राज्यपाल 
     
    राष्ट्रपति किस सूची के विषय पर अध्यादेश जारी कर सकता है संघ व समवर्ती सूची पर 
     
    जब किसी विधेयक को संसद में प्रस्तुत किया जाता है तो किसकी अनुमति के बाद वह अधिनियम बन जाता है राष्ट्रपति की अनुमति के बाद 

No comments: